क्या बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान?

Untitled design 9 1

इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट के जरिए ये दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ‘मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है- बाबर आजम।’ ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

फैक्ट चेक

यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही थी। इसके दावे को देखते हुए हमने इसकी पड़ताल करने का फैसला किया। दावे की पुष्टि करने के लिए, हमने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड का उपयोग करके Google ओपन सर्च किया, लेकिन दावे का समर्थन करने के लिए कोई विश्वसनीय समाचार स्रोत नहीं मिला। इसके अलावा, हमने बाबर आजम के आधिकारिक एक्स अकाउंट और अन्य सोशल मीडिया हैंडल को स्कैन किया, जहां उनके रिटायरमेंट से संबंधित कोई पोस्ट या घोषणा नहीं मिली।

untitled 2025 03 11t075517 1741660162