सुनीता विलियम्स की मुस्कान देख खुशी से झूमा ये एक्टर!

aara mathhavana sanata valyamasa 4366e19b5b16d7dee9de442041cadff5
54 / 100 SEO Score

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के वापस लौटने पर दुनियाभर में खुशी की लहर है। 

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से वापस लौट आई हैं. सुनीता विलियम्‍स के साथ 3 और एस्‍ट्रोनॉट्स की भी धरती पर वापसी हुई हैं. ये एस्‍ट्रोनॉट्स हैं- बैरी ई. विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव. ये सभी सुनीता विलियम्‍स के साथ अंतरिक्ष स्‍पेस स्‍टेशन पर फंसे हुए थे. सुनीता विलियम्स समेत अन्‍य अंतरिक्ष यात्री जब कैप्‍सूल से बाहर आए, तो घर लौटने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी. इन सभी ने करीब 9 महीने बाद धरती पर सांस ली है. इतने लंबे समय तक स्पेस में रहने के बावजूद उनके चेहर पर थकान और शिकन का कोई नामोनिशान नहीं था.

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स

आर माधवन ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत 

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का अंतरिक्ष यान धरती पर सुरक्षित उतर गया। भारतीय समय के अनुसार, बुधवार तड़के लैंडिंग हुई। इस खबर का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। माधवन ने आज बुधवार को भारत की बेटी सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आखिरकार प्रार्थनाएं कबूल हो गईं। आर माधवन की पोस्ट में लिखा है, ‘हमारी प्यारी सुनीता विलियम्स का धरती पर स्वागत है। आखिरकार, हमारी प्रार्थनाएं कबूल हो गईं। आपको सुरक्षित और मुस्कुराते हुए देखकर राहत मिली और बहुत अच्छा लगा। अंतरिक्ष में 260 से अधिक अनिश्चित दिनों के बाद आपकी वापसी, यह सब ईश्वर की कृपा है। लाखों लोगों की प्रार्थनाएं स्वीकार हुई हैं। पूरे क्रू में सभी ने शानदार काम किया। ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।’

Also Read : जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले आज लालू यादव करेंगे ED के सवालों का सामना !