वाराणसी में एक साथ कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज !

cm yogi and up police 1744015475
71 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस को काम में लापरवाही भारी पड़ी है। यहां पुलिस आयुक्त द्वारा रात्रि गश्त ड्यूटी की चेकिंग के दौरान 16 पुलिसकर्मियों को अनुपस्थित मिलने पर सस्पेंड कर दिया है।

वाराणसी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 16 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई की है। सीपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया है। इनमें 11 सब इंस्पेक्टर भी हैं।

वाराणसी में एक साथ कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज !
वाराणसी में एक साथ कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज !

बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित

बता दें कि सीपी मोहित अग्रवाल ने नवरात्रि के बीच ही बनारस के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में रात के समय पिकेट से लेकर थाने तक का निरीक्षण किया था।इस निरीक्षण के बीच अपनी ड्यूटी से कुल 16 पुलिसकर्मी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे।डयूटी के दौरान गैर हाजिर रहने वाले में 11 सब इंस्पेक्टर, 3 दीवान और 2 सिपाही हैं।सीपी के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित सब इंस्पेक्टर में शिवपुर,कैंट, मंडुवाडीह,लोहता,लालपुर थाने में तैनात थे,जबकि दीवान और सिपाही कैंट,दशाश्वमेध और लालपुर में तैनात थे।

सीएम योगी ने जारी किया था ये आदेश

नवरात्रि,रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर खास सावधानियां बरती गई।लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संसोधन बिल को लेकर अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं।सीएम योगी ने जुमे की नमाज और ईद की नमाज के साथ ही नवरात्रि में नजर रखने का पुलिसकर्मियों को कड़ा आदेश जारी किया था। वाराणसी में सीएम योगी के इसी आदेश का सख्ती से पालन न करने पर 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

11 सब इंस्पेक्टर सहित ये सस्पेंड

वाराणसी में एक साथ कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज !
वाराणसी में एक साथ कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज !

आपको बता दें वाराणसी में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की लापरवाही सामने आई है। जिस पर एक्शन लेते हुए लापरवाही पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 11 सब इंस्पेक्टर, 3 दीवान और 2 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का दौरान पुलिस आयुक्त ने निलंबन की ये कार्रवाई की है।

11 सब इंस्पेक्टर सहित ये सस्पेंड
11 सब इंस्पेक्टर सहित ये सस्पेंड

 शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का दिए निर्देश

गौरतलब है कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, माल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध करते हुए नियमित फुट पेट्रोलिंग के निर्देश दिए थे। कहा था कि आवश्यकतानुसार सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाए। इसके अलावा रात्रि के पहर बाजारों में होने वाली चोरी की वारदात को रोकने के लिए प्रभावी पेट्रोलिंग भी की जाए। वही, फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण का भी निर्देश दिया था। बावजूद इसके 16 पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारत मिले। यह देखकर पुलिस आयुक्त ने नाराजगी हाजिर करते हुए सभी को सस्पेंड कर दिया।

अब लापरवाही नहीं चलेगी

वाराणसी कमिश्नरेट की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अब “ढीलापन और लापरवाही” को कोई जगह नहीं मिलने वाली। ड्यूटी से गायब रहना अब महंगा पड़ेगा, और इसकी शुरुआत हो चुकी है।

Also Read :

बसपा को बड़ा झटका, सपा में शामिल हुए दद्दू प्रसाद !