आज का राशिफल18 अप्रैल,मेष,मिथुन और वृश्चिक राशि को चंद्राधि योग से लाभ !

aajkarashifal 2
78 / 100 SEO Score

आज 18 अप्रैल दिन शुक्रवार है और चंद्रमा का संचार आज रात धनु राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर के दौरान आज मूल नक्षत्र से संचार करेंगे। 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का राशिफल18 अप्रैल,मेष,मिथुन और वृश्चिक राशि को चंद्राधि योग से लाभ !
आज का राशिफल18 अप्रैल,मेष,मिथुन और वृश्चिक राशि को चंद्राधि योग से लाभ !


आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कोई अनचाही चिंता रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रह सकती है। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। आराम करें । गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)


आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

collage maker 26 dec 2022 01.11 pm sixteen nine 8


आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

67d8198a59e53 cancer horoscope 174556251 16x9 9


आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

66c721eea2d52 5 horoscope leo singh 223301293 16x9 9


आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

images 3 8


आज आपका दिन आपके हक में रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

67d68f57acad6 libra horoscope 164401918 16x9 10


हल्की चिंता को छोड़कर के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

67d0de64dce78 scorpio horoscope 182746836 16x9 12


आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

collage maker 26 dec 2022 12.28 pm sixteen nine 0 9


आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं । संतान के लिए समय अवश्य निकालें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

67d7748868317 makar rashi 021901325 16x9 9


आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

67d7735c5e099 kumbh rashi 022116196 16x9 9


आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें । न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे। फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

66f41fb6f3523 meen 285547316 16x9 10


आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा । आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

Also Read :

आज का राशिफल14 अप्रैल 2025 ,मिथुन वालों को प्राप्त होगा शुभ समाचार !