“कीमतों में उलटफेर: सोना ऊपर, चांदी नीचे!”

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन रूझान लगातार बढ़त की ओर हैं। सोना लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत मंगलवार को पिछले बंद भाव 96670 रुपये के मुकाबले बढ़कर 100000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 96242 रुपये के मुकाबले घटकर 95900 रुपये किलो हो गई। मंगलवार को बाजार ओपन होने तक यही भाव रहेगा। दिनभर जैसे-जैसे कीमतोंं में बदलाव होंगे, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। 

"कीमतों में उलटफेर: सोना ऊपर, चांदी नीचे!"
“कीमतों में उलटफेर: सोना ऊपर, चांदी नीचे!”

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :-

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99996670 रुपये100000 रुपये
सोना 99596282 रुपये98703 रुपये
सोना 91688550 रुपये91600 रुपये
सोना 75072503 रुपये75000 रुपये
सोना 58556552 रुपये58500 रुपये
चांदी 99996242 रुपये/किलो95900 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है?

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है?
शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹92900₹101350₹76900
मुंबई में सोना का भाव₹92900₹101350₹76010
दिल्ली में सोना का भाव₹93050₹101500₹7,6140
कोलकाता में सोना का भाव₹92900₹101350₹76010
अहमदाबाद में सोना का भाव₹92950₹101400₹76050
जयपुर में सोना का भाव₹93050₹101500₹76140
पटना में सोना का भाव₹92950₹101400₹76050
लखनऊ में सोना का भाव₹93050₹101500₹76140
गाजियाबाद में सोना का भाव₹93050₹101500₹76140
नोएडा में सोना का भाव₹93050₹101500₹76140
गुरुग्राम में सोना का भाव₹93050₹101500₹76140
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹93050₹101500₹76140

भारत में सोने के दाम पर प्रभाव डालने वाले कारण

सोने की भारत सहित दुनिया भर में इनवेस्टमेंट के लिए काफी डिमांड है। अन्य फाइनेंशियल एसेट्स की तरह, सोने के दाम में भी बदलाव होता है। इसका मार्केट प्राइस तय करने में सबसे बड़ा कारण डिमांड है। हालांकि, बहुत से अन्य कारणों से भी प्राइस पर प्रभाव पड़ सकता है। इन कारणों के बारे में यहां जानकारी दी जा रही है।

1. डिमांड

किसी अन्य कमोडिटी की तरह, डिमांड और सप्लाई का सोने के दाम पर बड़ा प्रभाव होता है। कम सप्लाई और अधिक डिमांड होने पर प्राइस में बढ़ोतरी होती है। इसी तरह सोने की अधिक सप्लाई और स्थिर या कमजोर डिमांड से प्राइस गिर सकता है। आमतौर पर, भारत में सोने की डिमांड त्योहार और विवाह के सीजंस में बढ़ जाती है।

2. इन्फ्लेशन

इन्फ्लेशन अधिक होने पर करेंसी की वैल्यू घट जाती है ऐसी स्थिति में, लोग धन को सोने में रखना पसंद कर सकते हैं। इससे सोने के दाम में बढ़ोतरी होती है। सोना एक प्रकार से इनफ्लेशन के खिलाफ हेज का काम करता है।

3. इंटरेस्ट रेट्स

सोने और इंटरेस्ट रेट्स का विपरीत जुड़ाव होता है। इंटरेस्ट रेट्स के बढ़ने पर लोग अधिक इंटरेस्ट हासिल करने के लिए सोने को बेचना पसंद करते हैं। इसी तरह, इंटरेस्ट रेट्स गिरने पर अधिक सोना खरीदा जा सकता है, जिससे डिमांड बढ़ती है। प्राइस गिर सकता है। आमतौर पर, भारत में सोने की डिमांड त्योहार और विवाह के सीजंस में बढ़ जाती है।

4. मॉनसून

भारत में सोने की डिमांड का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से आता है। यह डिमांड आमतौर पर अच्छे मॉनसून और बंपर फसल से मिलने वाले फायदे के बाद बढ़ जाती है।

5. सरकारी रिजर्व

बहुत सी सरकारों के पास फाइनेंशियल रिजर्व होते हैं जिनमें सोने की बड़ी हिस्सेदारी रखी जाती है। भारत में भी ऐसी ही स्थिति है। हालांकि, अगर यह रिजर्व सरकार की ओर से बेचे गए सोने की तुलना में बढ़ जाता है तो सोने के दाम में कम सप्लाई के कारण बढ़ोतरी होती है। भारत में इस रिजर्व को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बरकरार रखता है।

6. करेंसी में उतार-चढ़ाव्व

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का ट्रेड डॉलर में होता है। इम्पोर्ट के दौरान, डॉलर को भारतीय रुपये में कन्वर्ट किया जाता है। इससे सोने के दाम में बदलाव होता है। आमतौर पर, अगर भारतीय रुपया कमजोर होता है तो सोने का आयात महंगा हो जाता है।

7. अन्य एसेट्स के साथ जुड़ाव

सोने का सभी प्रमुख एसेट्स के साथ कम या नकारात्मक जुड़ाव होता है। इस वजह से पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइ करने के लिए इसे बेहतर माना जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने से पोर्टफोलियो को वोलैटिलिटी से सुरक्षा मिलती है क्योंकि अन्य एसेट्स पर प्रभाव डालने वाले कारणों का सोने के दाम पर अधिक प्रभाव नही होता।

8. भू-राजनीतिक कारण

युद्ध जैसे भू-राजनीतिक कारणों से सोने की डिमांड बढ़ जाती है क्योंकि इसे फंड रखने के लिए सुरक्षित माना जाता है। ऐसी स्थिति होने पर अधिकतर एसेट्स के प्राइसेज पर नकारात्मक प्रभाव बोता है। हालांकि, सोने के दाम के लिए यह स्थिति सकारात्मक होती है।

9. ऑक्ट्रॉय चार्ज और एंट्री टैक्स

ऑक्ट्रॉय चार्ज और एंट्री टैक्स राज्यों में टैक्स अथॉरिटीज अपने अधिकार क्षेत्र में गुड्स के आने पर लगाती हैं। ऑक्ट्रॉय एक शहर में गुड्स के पहुंचने पर लगता है, जबकि एंट्री टैक्स एक राज्य में गुड्स के पहुंचने पर लगाया जाता है। इसके अलावा अगर सोने की वैल्यू 30 लाख रुपये से अधिक है तो वेल्थ टैक्स लगाया जाता है।।

10. मेकिंग चार्ज

मेकिंग चार्ज आमतौर पर सोने की ज्वैलरी पर लगता है और यह डिजाइन और शहर के साथ ही प्रत्येक ज्वैलर के लिए अलग हो सकता है।

सोने का वायदा भाव

मजबूत स्थानीय मांग के कारण सोने की वायदा कीमत 2,111 रुपये के भारी उछाल के साथ पहली बार 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघ गई। लगातार तीसरे दिन बढ़त का सिलसिला जारी रखते हुए, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के शाम के सत्र में सोने के सबसे अधिक कारोबार वाले जून डिलिवरी अनुबंध 2,111 रुपये या 2.22 प्रतिशत बढ़कर 97,365 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर को छू गया। बाद में, जून अनुबंध 2,022 रुपये या 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 97,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जिसमें 23,060 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अगस्त अनुबंध की कीमत 2,104 रुपये या 2.19 प्रतिशत बढ़कर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। एमसीएक्स में सोने के अक्टूबर अनुबंध की कीमत 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई, जो 2,617 रुपये या 2.73 प्रतिशत बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जा पहुंचा।

चांदी का वायदा भाव

प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 619 रुपये बढ़कर 95,656 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध की कीमत 619 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 95,656 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 14,898 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.72 प्रतिशत बढ़कर 32.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Also Read :

सोने की चमक में कमी: 24 कैरेट के दाम ₹350 गिरे, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका !