“मेट गाला 2025: शाहरुख का शाही डेब्यू, कियारा का बेबी बंप ग्लैमर और दिलजीत बने देसी महाराजा”

met gala diljit kiara 2025 05 2bb64b5b6d23c437c69de19b64b5f04d
75 / 100 SEO Score

मेट गाला 2025 का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस साल मेट गाला थीम- Superfine: Tailoring Black Style रखी गई। ये मेट गाला इंडियन फैंस के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इस साल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। इस डेब्यू से शाहरुख खान ने इतिहास रचा है। वो मेट गाला में पहुंचने वाले पहले इंडियन मेल एक्टर हैं। उनसे पहले कोई भी इंडियन एक्टर मेट गाला नहीं पहुंचा है।

"मेट गाला 2025: शाहरुख का शाही डेब्यू, कियारा का बेबी बंप ग्लैमर और दिलजीत बने देसी महाराजा"
“मेट गाला 2025: शाहरुख का शाही डेब्यू, कियारा का बेबी बंप ग्लैमर और दिलजीत बने देसी महाराजा”

इसके अलावा कियारा आडवाणी भी बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर आने वालीं पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं।

वहीं बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में पांचवी बार शिरकत करती नजर आएंगीं। हमेशा ही अपने लुक्स से माइंड ब्लो कर देने वाली बाला का इस बार का लुक देखने के लिए भी फैन्स की धड़कने अभी से तेज हो चुकी हैं।

मेट गाला क्या है?

मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है और मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए धन जुटाने का कार्यक्रम है। यह पारंपरिक रूप से विभाग की वार्षिक फैशन प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया जाता है। हर साल, इस आयोजन से आठ अंकों की रकम जुटाई जाती है।

1931 में बना असली महाराजा का हार पहनीं ईशा अंबानी

1931 में नवाबनगर के महाराजा दिग्विजयसिंहजी जडेजा और रणजीतसिंहजी द्वारा Cartier से विशेष रूप से बनवाया गया ऐतिहासिक ‘नवाबनगर हीरे का हार’, जिसे दुनिया के सबसे कीमती आभूषणों में गिना जाता है, को 2025 के मेट गाला में ईशा अंबानी ने पहना।

1931 में बना असली महाराजा का हार पहनीं ईशा अंबानी
1931 में बना असली महाराजा का हार पहनीं ईशा अंबानी

मेट गाला के रेड कार्पेट पर छाए दिलजीत

thaljata thasajha 29d54b4483632ba181af74e954eb8a87
मेट गाला के रेड कार्पेट पर छाए दिलजीत

दिलजीत दोसांझ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जालंधर के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने दुनियाभर में सफलता का झंडा लहराया है। पहले पंजाबी सिनेमा में धाक जमाई, फिर बॉलीवुड को दीवाना बनाया और अब विदेशों में वह छा गए। हाल ही में, दिलजीत ने मेट गाला में अपना डेब्यू किया है।

दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला (Met Gala) इस वक्त ग्लैमर वर्ल्ड में टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। बॉलीवुड के लिए भी इस साल का फैशन इवेंट काफी खास है, क्योंकि इस बार तीन सितारों ने डेब्यू किया है जिनमें से एक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) हैं।  दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला लुक के लिए प्रबल गुरंग (Prabal Gurung) का महाराजा लुक कैरी किया। उन्होंने पंजाबी रॉयल लुक को मॉडर्न लुक दिया।

कियारा ने किया मदरहुड को सलाम

कियारा ने किया मदरहुड को सलाम
कियारा ने किया मदरहुड को सलाम


कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला में अपना डेब्यू किया। अपने इस डेब्यू के लिए कियारा ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता के कस्टम कॉउचर आउटफिट को चुना। ब्रेवहार्ट्स नाम की उनकी ड्रेस फेमिनिटी, ट्रांसफॉर्मेशन और वंश को ट्रिब्यूट थी। स्कल्पचरल से तैयार इस इस गाउन में घुंघरू और क्रिस्टल से सजी एक प्राचीन सोने की ब्रेस्टप्लेट थी। मदर हार्ट और बेबी हार्ट को दर्शाती एक चेन कियारा ने पहनी थी जो उनके बेबी बंप पर टच कर रही थी। जो उनकी प्रेगनेंसी और जल्द ही मां बनने की भावना को दर्शाती है।

प्रियंका ने दिखाई क्लासिक हॉलीवुड की झलक

प्रियंका ने दिखाई क्लासिक हॉलीवुड की झलक
प्रियंका ने दिखाई क्लासिक हॉलीवुड की झलक


ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इस बार मेट गाला में एक टेलर्ड पोल्का डॉट सूट ड्रेस में अपना जलवा बिखेरा। इसे बाल्मेन के ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा बनाया गया था। इस लुक में क्लासिक हॉलीवुड की झलक देखने को मिली, जिसमें शार्प सिल्हूट और स्टाइल को दिखाया गया। प्रियंका की यह ड्रेस ब्लैक सार्टोरियल पहचान और ब्लैक डैंडी की ऐतिहासिक खोज पर आधारित थी। प्रियंका की ड्रेस को को शानदार इतालवी घराने बव्लगारी की शानदार ज्वेलरी से सजाया गया था।

Also Read :

IIFA अवॉर्ड्स 2025: कार्तिक आर्यन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड