“कैंसर के आगे हार गया संगीत का सितारा, 45 साल की उम्र में ली अंतिम सांस”

gayatri hazarika renowned assamese singer dies at 44 after battling cancer 1747400249176 16 9
71 / 100 SEO Score

फेमस सिंगर गायत्री हजारिका ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। सिंगर को कैंसर था और वो जिंदगी की जंग हार गईं।

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। असम की मशहूर गायिका गायत्री हजारिका का 16 मई, 2025 को गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में निधन हो गया. वह मात्र 44 साल की थीं और लंबे समय से कोलन कैंसर से जूझ रही थीं. उनके निधन की खबर ने असम के संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है. गायत्री अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती थीं, जिन्होंने असमिया संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

"कैंसर के आगे हार गया संगीत का सितारा, 45 साल की उम्र में ली अंतिम सांस"
“कैंसर के आगे हार गया संगीत का सितारा, 45 साल की उम्र में ली अंतिम सांस”

गायत्री हजारिका का जन्म असम में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कम उम्र में की. उनका सबसे लोकप्रिय गाना ‘सारा पाते पाते फागुन नामे’ आज भी असमिया संगीत प्रेमियों के दिलों में बस्ता है. इसके अलावा ‘राति राति मोर सुन’ और ‘ओहार दोरे उभोटी आतोरी गोला’ जैसे गीतों ने भी उनके टैलेंट को साबित किया. उनकी गायकी में पारंपरिक असमिया संगीत अनोखा संगम देखने को मिलता था.

कोलन कैंसर से हुई सिंगर की मौत?

दरअसल, लम्बे समय से गायत्री हजारिका कोलन कैंसर से जूझ रही थीं। कैंसर से इस लड़ाई में आज उनकी हार हो गई। गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में दोपहर करीब 2:15 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। अब हॉस्पिटल से डॉक्टर का बयान भी सामने आ चुका है। डॉक्टर ने बताया है कि सिंगर गायत्री हजारिका अपना कैंसर का इलाज इसी अस्पताल में करवा रही थीं। हाल ही में उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

3 दिन से इस अस्पातल में भर्ती थीं गायत्री हजारिका

बताया जा रहा है कि गायत्री हजारिका पिछले तीन दिन से इस अस्पातल में भर्ती थीं। कल उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था और वहीं उन्होंने दम तोड़ा है। अब सिंगर के फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम कलाकार इस खबर से सदमे में हैं। इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अब सोशल मीडिया पर लोग सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के लिए सांत्वना जाहिर कर रहे हैं।

असम के सीएम ने दी श्रद्धांजलि

सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, वहां के नेता भी असमिया सिंगर गायत्री हजारिका के निधन पर शोक प्रकट करते हुए नजर आए हैं। लोगों का कहना है कि उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर पाएगा। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में खालीपन पैदा हो गया है। आपको बता दें, गायत्री हजारिका को उनकी मधुर आवाज के लिए जाना जाता था। अब असम के सीएम ने भी गायत्री हजारिका की मौत पर दुख जताया है।

अतुल बोरा ने दी श्रद्धांजलि

असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने भी अपने एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “गायत्री हजारिका के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी भावपूर्ण आवाज ने असमिया संगीत को समृद्ध किया और अनगिनत दिलों को छुआ। बहुत बड़ी क्षति। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति!”

एमी बरुआ ने दी श्रद्धांजलि


एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता एमी बरुआ ने एक्स हैंडल पर दुख जाहिर किया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, “गायत्री हजारिका की मधुर आवाज और सहज शालीनता ने लंबे समय तक असम को मोहित किया था – जिसमें मैं भी शामिल हूं। “सोरपते पाते फागुन नाम” मेरे कई वसंतों में गूंजता रहा है। उनके जाने से एक गहरी खामोशी रह गई है। भले ही वह अब भौतिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है कि उनकी आवाज हमारे जीवन को सुशोभित करती रहेगी। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान के चरणों में प्रार्थना करती हूं और उनके शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। ओम शांति!”

Also Read :

“रंग-बिरंगे तोते संग Cannes में उर्वशी का धमाल”