“गुजरात का सपना टूटा, मुंबई की जीत ने 20 रनों से लिखा नया अध्याय!”

434ddeb78fbd907a31d13e759ea8359d1683855923656366 original
71 / 100 SEO Score

मुल्लांपुर में खेले गए रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने छठे आईपीएल खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। 

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। अब उसका सामना एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा। शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर सिर्फ 208 रन बना पाई। उनके लिए साई सुदर्शन ने 80 रन बनाए।

गुजरात की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ एक रन बना पाए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद क्रीज पर आए कुसल मेंडिस हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ 34 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी निभाई। इसमें मेंडिस का 20 रनों का योगदान रहा। फिर सुदर्शन को वाशिंगटन सुंदर का साथ मिला। दोनों के बीच 44 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी हुई। सुंदर ने 48 और सुदर्शन ने 80 रन बनाए। वहीं, रदरफोर्ड ने 24, शाहरुख खान ने 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया 16 और राशिद खान खाता खोले बिना नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार ने एक-एक विकेट झटके।

इससे पहले, रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। साई किशोर ने इस मैच में डेब्यू करने वाले बेयरस्टो को गेराल्ड कोएत्जी के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। दोनों ने 34 गेंदों में 59 रन जोड़े। इस दौरान सूर्यकुमार ने 20 गेंदों का सामना किया और 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस मैच में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 300 छक्के का आंकड़ा छूने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बन गए। अब उनके नाम 302* छक्के दर्ज हो गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। हिटमैन ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े।

"गुजरात का सपना टूटा, मुंबई की जीत ने 20 रनों से लिखा नया अध्याय!"
“गुजरात का सपना टूटा, मुंबई की जीत ने 20 रनों से लिखा नया अध्याय!”

पूर्व कप्तान 50 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, तिलक 11 गेंदों में 25 और नमन धीर नौ रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या नौ गेंदों में तीन छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि सैंटनर बिना खाता खोले नाबाद रहे। वहीं, गुजरात के  लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

गुजरात आईपीएल से बाहर

गुजरात आईपीएल से बाहर
गुजरात आईपीएल से बाहर

गुजरात की टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है. एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात को मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से हराया. मुंबई इंडियंस अब दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.

 28 गेंदों में साई सुदर्शन ने जड़ा पचासा

 28 गेंदों में साई सुदर्शन ने जड़ा पचासा
 28 गेंदों में साई सुदर्शन ने जड़ा पचासा

28 गेंदों में साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर फिलहाल उनका साथ दे रहे हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 85/2 है।

“गगनचुंबी लक्ष्य के सामने चूक गया गिल का वार, खामोश रहा रन मशीन का हथियार!”


229 रनों के पहाड़ सरीखे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआती अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के शिकार बने। वह एक रन पर LBW आउट दिए गए, जबकि तुरंत DRS लिया लेकिन काम नहीं बना।

अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 4 रन देकर दबाव बनाया तो तीसरे ओवर में साई सुदर्शन ने ट्रेंट बोल्ट को दूसरी गेंद पर छक्का लगाया, जबकि कुसल मेंडिस ने दो और छक्के जड़ते हुए इस ओवर में कुल 21 रन कूट डाले। इन दोनों ने रनों के बहाव को कम नहीं होने दिया और यही वजह है कि गुजरात ने कप्तान का विकेट गंवाने के बावजूद 50 रन 5 ओवरों में पूरे कर लिए।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2025 में टीमें

मुंबई इंडियंस की आईपीएल टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रेयान रिकेल्टन (उपलब्ध नहीं), दीपक चाहर, विल जैक्स (उपलब्ध नहीं), अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और अर्जुन तेंदुलकर।

गुजरात टाइटंस की आईपीएल टीमः शुभमन गिल (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत, अनुज रावत, मानव सुथार, इशांत शर्मा और जयंत यादव।

Also Read :

आठ विकेट से जीत और फाइनल की उड़ान – RCB ने रचा इतिहास !