यूपी मे बर्ड फ्लू का खतरा मंडराया, अलर्ट मोड पर प्रशासन !

WhatsApp Image 2025 05 20 at 3.44.54 PM
74 / 100 SEO Score

सोमवार को कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में बर्ड-फ्लू से बचाव के लिए बैठक आयोजित की गई। डीएफओ शुभम सिंह ने अधिकारियों को पक्षियों की असामान्य मौत की सूचना देने के निर्देश दिए।

बर्ड-फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) से बचाव, सतर्कता और आवश्यक तैयारियों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को किसी भी पक्षी की असामान्य मौत पर ई-मेल के माध्यम से निदेशक रोग नियंत्रण, प्रमुख सचिव पशुधन विभाग और जिला प्रशासन को जानकारी देने के निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएफओ शुभम सिंह ने निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग के अधिकारी कुक्कुट पालकों से सतत संपर्क में रहें और किसी भी पक्षी की असामान्य मृत्यु की स्थिति में तुरंत सूचना दें। विशेष रूप से अधिक पोल्ट्री यूनिट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए।

यूपी मे बर्ड फ्लू का खतरा मंडराया, अलर्ट मोड पर प्रशासन !
यूपी मे बर्ड फ्लू का खतरा मंडराया, अलर्ट मोड पर प्रशासन !

उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि वन क्षेत्रों में किसी भी प्रजाति के पक्षियों की आकस्मिक मृत्यु पर तुरंत कार्रवाई की जा सके इसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को को तत्काल ई-मेल के माध्यम से निदेशक रोग नियंत्रण, प्रमुख सचिव पशुधन विभाग और जिला प्रशासन को जानकारी देने के निर्देश भी दिए।

साथ ही, पोल्ट्री और प्रवासी पक्षियों की गंभीरता से रिपारानी करने पर जोर दिया गया। बैठक में डीएफओ श्वेता सैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह गौर, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और पोल्ट्री फार्म स्वामी उपस्थित रहे।

Also Read :

“समीक्षा बैठक में सीएम योगी का एक्शन मोड: अफसरों को फटकार !