गाजियाबाद से आई साजिश की गूंज, रेखा गुप्ता को मारने की दी धमकी
गुरुवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब गाजियाबाद पुलिस के पीसीआर नंबर पर एक अनजान कॉल आया और फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दुश्मन बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। कॉल मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने धमकी देकर तुरंत फोन काट दिया, जिससे उसकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी। गाजियाबाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत इस सूचना को दिल्ली पुलिस के संबंधित विभागों तक पहुंचाया। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा को उच्च स्तर पर कर दिया गया है और उनके आवास व दफ्तर के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और साइबर क्राइम यूनिट इस धमकी भरे कॉल की तह तक पहुंचने के लिए कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रेसिंग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जरिए जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉल के कुछ देर बाद ही आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, जिससे उसकी ट्रेसिंग में रुकावट आई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति की हरकत थी या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है।
फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस टीमें आपस में तालमेल बनाकर काम कर रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद दिल्ली की राजनीति में भी हलचल है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को दी सूचना
दरअसल, बीती रात गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स ने कॉल किया। कॉलर ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देर रात को ही गाजियाबाद पुलिस से इसकी सूचना उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को दी। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कॉलर को दोबारा कॉल करने की कोशिश की, लेकिन जिस नंबर से कॉल किया गया, वह फिलहाल बंद है। वहीं अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए फिलहाल गाजियाबाद और दिल्ली की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
लगातार मिल रही धमकियां
बता दें बीते कई महीनों से अलग-अलग मामलों में धमकियां मिलने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले भारत में कई यात्री उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। साल 2024 में सबसे ज्यादा फर्जी धमकियां मिलीं हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र को मिलने वाली फर्जी बम धमकियों में पिछले छह साल में रिकॉर्ड 300 गुना की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे ज्यादा फर्जी धमकियां सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिये भेजी गईं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उड़ानों को पिछले साल कुल 1,019 फर्जी बम धमकियां मिलीं, जबकि 2018 से 2023 के बीच ऐसी 330 धमकियां प्राप्त हुई थीं।
लगातार मिल रही धमकियां
दिल्ली पुलिस ने इस धमकी के बाद मुख्यमंत्री गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर भी सावधानियां बरती जा रही है।
इस बीच, मुख्यमंत्री गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिल्ली में 100 दिन पूरे कर लिए हैं।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद से विकास को प्राथमिकता दी है। शुरुआत 100 दिनों में उन्होंने आधारभूत ढांचा और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी कई अहम परियोजनाएं शुरू की है।
Also Read :
दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल के लिए बड़ा फैसला, 1 नवंबर से सीमित वाहनों को मिलेगी इजाज़त !