“धूल चेहरे पर थी, आप आईना साफ करते रहे” — फडणवीस का राहुल गांधी पर करारा तंज !

d201efd8b5f54906e5a4b0714c66a9c71745583301165304 original
75 / 100 SEO Score

राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जवाब आया है। फडणवीस ने इसे जनादेश का अपमान बताया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, “धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे,” यह बयान उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति और हालिया बयानों पर तंज कसते हुए दिया। फडणवीस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की समस्याओं की जड़ को समझे बिना लगातार सरकार और व्यवस्था को कोसते रहते हैं, जबकि असली खामी उनकी सोच और दृष्टिकोण में है।

"धूल चेहरे पर थी, आप आईना साफ करते रहे" — फडणवीस का राहुल गांधी पर करारा तंज !
“धूल चेहरे पर थी, आप आईना साफ करते रहे” — फडणवीस का राहुल गांधी पर करारा तंज !

फडणवीस ने यह भी कहा कि बार-बार चुनावी हार और जनता से कटे होने के बावजूद राहुल गांधी आत्ममंथन करने के बजाय दूसरों पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को खुद की भूमिका और पहचान का ही पता नहीं, वह देश का नेतृत्व कैसे कर सकता है। भाजपा नेता ने राहुल गांधी की तुलना उस व्यक्ति से की जो खुद की गलतियों को देखने के बजाय आईना साफ करता रहता है। फडणवीस का यह बयान विपक्ष पर भाजपा के लगातार तीखे हमलों की कड़ी में एक और प्रहार के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे वक्त में जब राजनीतिक तापमान तेज़ी से बढ़ रहा है।

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए?

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए?
राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए?

राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’’ था। उन्होंने कहा कि यह ‘‘मैच फिक्सिंग’’ अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार रही होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘मैच फिक्स’’ किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं। उन्होंने कहा कि जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है। 

मतदाता सूची में फर्जी मतदाता जोड़े गए?

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव में कथित अनियमितता के बारे में चरणबद्ध तरीके से बताया है कि कैसे मतदाता सूची में फर्जी मतदाता जोड़े गए, मतदान प्रतिशत बढ़ा चढ़ा कर दिखाए गए, फर्जी मतदान कराए गए और बाद में सबूत छिपाए गए। गांधी ने अखबार में प्रकाशित लेख की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘चुनाव की चोरी का पूरा खेल! 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था।’

’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने अपने लेख में चरण दर चरण विस्तार से बताया है कि कैसे यह साजिश रची गई : चरण 1: निर्वाचन आयोग की नियुक्ति करने वाली समिति पर कब्जा किया गया। चरण 2: फर्जी मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया। चरण 3: मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए। चरण 4: जहां भाजपा को जिताना था, वहां लक्षित करके फर्जी मतदान कराया गया। चरण 5: सबूतों को छिपा दिया गया।’’ 

मैच फिक्सिंग की तरह होती है चुनावी धांधली!

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ये समझना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी बौखलाई हुई क्यों थी। चुनाव में धांधली भी मैच फिक्सिंग की तरह होती है, जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है। हर जिम्मेदार नागरिक को सबूतों को खुद देखना चाहिए, सच्चाई समझनी चाहिए और जवाब मांगने चाहिए।’

फडणवीस ने दोनों अखबारों में प्रकाशित राहुल के लेख की ओर इशारा करते हुए कहा कि गांधी को अज्ञानता से जागना चाहिए और कांग्रेस पार्टी के अधंकारमय भविष्य की जमीनी हकीकत को समझना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब तक राहुल गांधी जमीनी हालात को नहीं समझेंगे और खुद से झूठ बोलना तथा झूठे दिलासे देना बंद नहीं करेंगे, तब तक उनकी पार्टी कभी नहीं जीतेगी। 

Also Read :

बीजेपी से किनारा कर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लोगों से पूछा राय, बोले- अब कहां से लड़ूं चुनाव?