1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम लागू, आधार लिंक और OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य !

रेल मंत्रालय ने सभी पैसेंजर्स के अनुरोध किया है कि वे इन नियमों को ध्यान में रखकर अपनी प्लानिंग करें और IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक कर लें।

अगर आप ट्रेन का सफर करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट बुक (Tatkal Ticket Booking) करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों (Tatkal booking Rule change) में बड़ा बदलाव किया है, भारतीय रेलवे अपने सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार कई बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे ने तत्काल बुकिंग के नियमों में संशोधन किया है।

इसके पीछे का उद्देश्य पारदर्शिता लाना है, ताकि आम यात्री सुविधा का सही इस्तेमाल कर सकें। रेलवे के नए नियम के मुताबिक, अब ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन, रिजर्वेशन काउंटर पर OTP चेक और ऑथराइज्ड एजेंट के लिए बुकिंग की लिमिट जैसे कई नियम शामिल हैं।

1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम लागू, आधार लिंक और OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य !
1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम लागू, आधार लिंक और OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य !

IRCTC प्रोफाइल से आधार लिंक अनिवार्य

रेल मंत्रालय ने सभी पैसेंजर्स के अनुरोध किया है कि वे इन नियमों को ध्यान में रखकर अपनी प्लानिंग करें और IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक कर लें। इन बदलावों का मकसद तत्काल टिकट केवल वास्तविक यात्री को मिलने के लिए किया गया है और बुकिंग में कोई धांधली न हो सके।

जुलाई से लागू होंगे नए नियम

बता दें कि यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। यानी 1 जुलाई के बाद जिन IRCTC प्रोफाइल में आधार लिंक नहीं होगा, उनसे तत्काल टिकट नहीं बुक किया जा सकेगा। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित OTP सत्यापन भी जरूरी हो जाएगा । यानी, टिकट बुक करने से पहले आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी।

तत्काल टिकट के लिए OTP वेरिफिकेशन जरूरी

तत्काल टिकट के लिए OTP वेरिफिकेशन जरूरी
तत्काल टिकट के लिए OTP वेरिफिकेशन जरूरी

रेलवे काउंटर और ऑथराइज्ड एजेंट के माध्यम से भी तत्काल टिकट बुक करने के लिए भी आधार-आधारित OTP को अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम भी 15 जुलाई 2025 से लागू हो रहा है। ऐसे में काउंटर टिकट या एजेंट्स से टिकट बुराने के लिए भी OTP वेरिफिकेशन कराना पड़ेगा। इस अतिरिक्त सिक्योरिटी लेयर ये सुनिश्चित होगा कि टिकट सिर्फ रियल पैसेंजर को ही मिले और कोई तीसरा व्यक्ति सुविधाओं का गलत इस्तेमाल न कर सके। रेलवे का कहना है कि इससे बुकिंग प्रोसेस और पारदर्शी होगी और टिकटों की कालाबाजारी में कम आएगी।

एजेंट्स पर भी सख्ती, पहले आधे घंटे तक बुकिंग पर रोक

रेलवे ने इस नियम के साथ एक और सख्त कदम उठाया है. अब रेल टिकट एजेंट Tatkal बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक कोई टिकट बुक नहीं कर सकेंगे.

बता दें कि तत्काल बुकिंग का समय (Tatkal Ticket Booking Time) AC कोच के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे से शुरू होता है. यानी एजेंट अब AC के लिए 10:30 बजे और Sleeper के लिए 11:30 बजे के बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे.यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि आम यात्री को पहले मौका मिले और एजेंट सिस्टम को हाईजैक न कर सकें.

कैसे करें IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक?

अगर आपका अकाउंट अभी तक आधार से लिंक नहीं है, तो इसे तुरंत करें. इसके लिए हम आपक आसान स्टेप्स बता दे रहे हैं…

  • IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगइन करें.
  • ‘My Account’ सेक्शन में जाकर ‘Link Your Aadhaar’ ऑप्शन चुनें.
  • अपना आधार नंबर और नाम भरें, फिर रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को डालकर सबमिट करें.
  • बस, आपका अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा.

नए नियम के लागू होन से आम लोगों को फायदा

रेलवे का कहना है कि इन बदलावों का मकसद रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाना और आम लोगों को फायदा देना है. अबतक एजेंट्स या गलत तरीकों से टिकट बुक करने वालों को प्रायोरिटी मिलती थी, लेकिन नए नियम में आम यूजर को पहले मौका मिलेगा.

अगर आप भी ट्रेनों में Tatkal टिकट बुक करते हैं, तो तुरंत अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक करें और OTP वेरिफिकेशन प्रोसेस भी पूरी कर लें. क्योंकि 1 जुलाई के बाद बिना आधार लिंकिंग और 15 जुलाई के बाद OTP वेरिफिकेशन के बिना टिकट बुकिंग मुमकिन नहीं होगी.

Also Read :

अब नए AC में 20-28 डिग्री की सीमा तय, सरकार ने लिया बड़ा ऊर्जा बचत फैसला !