अहमदाबाद विमान हादसा: लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त !

Air India Crash 1 2025 06 83a0d76084f0cfe4b04e311a374cd5c5
72 / 100 SEO Score

गुजरात के अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. लंदन जाने वाला यह प्लेन एयरपोर्ट के नजदीक ही क्रैश हो गया, जिससे तेज धमाके की आवाज के बाद धुएं का गुबार देखा गया.

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेडिकल कॉलेज कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसकी डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं. अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं. वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. इस हादसे में 242 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया

अहमदाबाद विमान हादसा: लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त !
अहमदाबाद विमान हादसा: लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त !

बता दें, इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, जो अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. यह एआई-171 विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है. 

विमान के उड़े परखचे

विमान के उड़े परखचे
विमान के उड़े परखचे


शुरुआती जानकारी के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है. माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. शुरुआती तस्वीरें जो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश


तस्वीर में दिख रहा है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर हुआ है. दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल, आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है. विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था. 

चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है, लोग इस भयावह हादसे को देखकर भयभीत हैं और इधर उधर भाग रहे हैं. विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका है. विमान जिस बिल्डिंग से लगकर गिरा है, वह भी क्षितग्रस्त हुई है. 

हादसे की जगह पर क्या था?

दरअसल, अहमदाबाद में जिस इमारत से एयर इंडिया का प्लेन टकराया, वहां पर मेस था, जिसमें कुछ लोग खाना भी खा रहे थे। यह मेस अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का था। विमान हादसे की वजह से अस्पताल के मेस के साथ-साथ वहां की आवासीय इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय मेस में नर्सिंग के छात्र खाना खा रहे थे। इसके अलावा आवासीय इमारतों में भी कई लोगों के फंसे होने या मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। 

कई इमारतें चपेट में आईं

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर हर तरफ आग लग गई। घटनास्थल पर कई पांच मंजिला इमारतें हैं, जिनका इस्तेमाल चिकित्सकों के आवास के तौर पर किया जाता है। वहां रहने वाले कई लोग घायल हो गए हैं, क्योंकि हादसे के तुरंत बाद इमारतों में भी आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परिसर में खड़ी कई कार और वाहन भी आग की चपेट में आ गए। फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ की छह टीम और बीएसएफ की दो टीमें मौके पर भेजी गई हैं। एयरपोर्ट को सुरक्षा प्रदान करने वाले सीआईएसएफ के जवान, स्थानीय फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

विमान में सवार कई लोगों की मौत

आकाश वत्स ने कहा, ‘ना इन्फोटेनमेंट सिस्टम काम कर रहा है, ना केबिन क्रू को बुलाने के लिए बटन्स काम कर रहे हैं। फ्लाइट में गड़बड़ी है और मुझे खुद पसीना हो रहा है। 15 मिनट से एसी नहीं चल रहा है।’ बता दें कि यही विमान जब अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरता है तो दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद यह हादसा हो जाता है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस हादसे में विमान में सवार कई लोगों की मौत की सूचना है।

सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टर्स की छुट्टी रद्द


एयरपोर्ट के पास ही सिविल अस्पताल है, जहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से टेकऑफ हुआ यह विमान लंदन की ओर जा रहा था.

Also Read :

अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का दुखद निधन, सौराष्ट्र में शोक की लहर!