सीएम मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, कहा— ‘योग से खुलते हैं शांति और ऊर्जा के द्वार’ !

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद आलोक शर्मा के साथ त्रिकोणासन, पद्मासन जैसे कई योगासन किए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर किया गया था, जिसमें स्कूली बच्चे, जवान, सरकारी कर्मचारी और आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

सीएम मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, कहा— 'योग से खुलते हैं शांति और ऊर्जा के द्वार' !
सीएम मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, कहा— ‘योग से खुलते हैं शांति और ऊर्जा के द्वार’ !

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योगासन और प्राणायाम की विभिन्न विधियों का अभ्यास करते हुए लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा:
“योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा है। यह वह दिव्य द्वार है, जहां शांति, ऊर्जा और संतुलन का अनुभव होता है।”

उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा में योग का विशेष स्थान है और आज पूरी दुनिया इसे स्वीकार कर रही है।
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। यह सिर्फ भारत की संस्कृति नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए वरदान बन गया है,” मुख्यमंत्री ने कहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि न केवल उनका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर हो बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता भी बनी रहे।

सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में “स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में योग को और मजबूती से लागू करने” की दिशा में काम करेगी। उन्होंने बताया कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारीगण, योग प्रशिक्षकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। राजधानी समेत इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और अन्य जिलों में भी योग दिवस पर भव्य आयोजन किए गए।

सीएम मोहन यादव ने योग को बताया दिव्य अवस्था

सीएम मोहन यादव ने योग को बताया दिव्य अवस्था
सीएम मोहन यादव ने योग को बताया दिव्य अवस्था

मोहन यादव ने कहा कि योग एक ऐसी दिव्य अवस्था है जब चेतना और परम चेतना का मिलन होता है। इस अवस्था को प्राप्त करने का अवसर हर जीव के पास है। योग सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति का सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में एक अदभुत वातावरण बना है। पूरा विश्व आज योग कर रहा है। योग ने विश्व में असंख्य लोगों को सहारा दिया है। हमारे लिये यह गौरव का क्षण है।

योग का विधिवत विज्ञान यहां सुरक्षित है। योग दर्शन की विरासत से आज पूरा विश्व समाज लाभान्वित हो रहा है। हम इस अलौकिक समय के साक्षी बन रहे हैं। हम आज गौरव और आनंद से भरे हैं। योग, धर्म, जाति और रंग की सीमाओं से परे है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत का गौरव बढ़ाने वाला दिवस है साथ ही पूरे विश्व को परम चेतना के प्रति जागृत करने का क्रांतिकारी कदम भी है।

योग करने से मिलती है शांति

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर सवाल किया जाता है कि योग से क्या मिलता है? इसका सीधा सरल जवाब है योग से मिलती है शांति। मन और तन को सबसे ज्यादा जरूरत है शांति की। अशांत मन और अनियंत्रित तन पूरे समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। योग एक ऐसा दिव्य द्वार है जो शांति की ओर खुलता है। शांति से उपजती है एकाग्रता। 

योग का उद्देश्य परम चेतना में प्रवेश पाना है। यह परम चेतना क्या है जो योग से मिलती है? यह अवस्था ऐसी अवस्था है जब मन केवल न्याय और धर्म के साथ होता है। सिर्फ दया, करूणा, मैत्री और शांति जैसे मूल्य प्रखर होते है। यह अवस्था हर मनुष्य के लिये अनिवार्य है चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का हो या विश्व के किसी भी कोने में रहता हो।

Also Read :

भोपाल का 90° ब्रिज होगा रिडिजाइन, ट्रोल के बाद उठे सुरक्षा सवाल !