भाकियू (अराजनैतिक) ने अरविंद कुमार को जिला अध्यक्ष (बुलंदशहर) पद पर किया मनोनीत !

WhatsApp Image 2025 08 02 at 2.02.58 PM
63 / 100 SEO Score

संवाददाता – देव गुर्जर
बुलंदशहर :: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) चौ. करतार सिंह गुट ने संगठन विस्तार करते हुए अरविंद कुमार सिंह निवासी ग्राम सिरोरा बांगर (अनूपशहर) को बुलंदशहर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह द्वारा किया गया।

मनोयन पत्र में उल्लेख किया गया है कि अरविंद कुमार की सक्रियता, कार्यक्षमता एवं किसानों के हित में किए गए प्रयासों को देखते हुए उन्हें आगामी तीन वर्षों के लिए जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी तरह की अनुशासनहीनता या आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया, तो मनोनयन रद्द भी किया जा सकता है।

इस मौके पर चौ. महावीर सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियों को अहम बताया और कहा कि किसान हितों की लड़ाई अब और अधिक मजबूती से लड़ी जाएगी !!

Also Read :

राकेश टिकैत ने किया बिहार में SIR का समर्थन !