थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के कुशल मार्गदर्शन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में साइबर अपराधियों व साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश एवं साइबर जागरुकता कार्यक्रम किये जाने के क्रम में लोगों को जागरुक करते हुए थाना साइबर क्राइम जनपद-अयोध्या के एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त Ack.No. 33105260101186 जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से आवेदक से ओटीपी पूछकर साइबर ठगी कर लेने के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 दिवस के अन्दर धनराशि होल्ड/लीन कराते हुए तथा सम्बन्धित मार्चेन्ट से वार्ता के क्रम में 120000/- रुपये की धनराशि को वापस कराया गया । जिसका विवरण निम्नवत है –
क्र0सं0 वापसी की दिनांक शिकायत संख्या/Ack. No./मु0अ0सं0 व धारा वापस करायी गयी धनराशि
1 21.05.2026 Ack.No. 33105260101186 120000/- रुपये
बरामदगी करने वाली टीम का नाम-
- मो0 अरशद प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम जनपद-अयोध्या ।
- हे0का0 राजकुमार गौड़ थाना साइबर क्राइम जनपद-अयोध्या ।
- का0 अतुल कुमार यादव थाना साइबर क्राइम जनपद-अयोध्या ।
- म0का0 मनीषा मौर्या थाना साइबर क्राइम जनपद-अयोध्या ।
अपील– अयोध्या पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद अयोध्या
ईमेल – sho-cybercrime.ay@up.gov.in, Contact No. +91-7839876653