UP; रिटायर्ड ARTO के घर से मिले करोड़ो का कैश, 9KG चांदी और13KG सोना : घर के कोने कोने में छिपाकर कर रखे थे नोटों के पैकेट्स।

उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने पूर्व सरकारी अधिकारी के घर पर कुबेर जैसे खजाने का भंडार बरामद किया , आगरा में तैनात रह चुके पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर की गई छापेमारी में मिले लगभग 1.62 करोड़ कैश सब मिलकर करीब 35 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज़ बरामद किया गया।

पूर्व ARTO के घर से क्या-क्या मिला? 

  1. घर के अलग-अलग हिस्सों में पैकेटों में छिपाकर रखा गया 1.62 करोड़ रुपये कैश|
  2. 13 किलो सोना (बिस्कुट, ईंटों और आभूषणों के रूप में – वैल्यू लगभग 20 करोड़ रुपये)
  3. 9 किलो चांदी(ईंटों, सिक्कों और गहनों के रूप में|
  4. 13 करोड़ रुपये कीमत के (लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली में जमीन/प्लॉट और नोएडा में फ्लैट)|
  5. 1 करोड़ रुपये से अधिक बैंक जमा, डाकघर योजनाएं, म्यूचुअल फंड और एफडी|
  6. टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कारें और एक रिवॉल्वर|