राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- कार्रवाई छोटे कर्मचारियों पर, बड़े लोगों को बचाया जा रहा|
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच में सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि बड़े जिम्मेदार अधिकारियों को बचाया जा रहा है, चंपत राय का नाम रिपोर्ट में न होने पर उन्होंने सवाल उठाए और कोषाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर भी नाराजगी जताई है|
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में चढ़ावे की चोरी को सबसे बड़ा पाप माना जाता है और इस मामले ने पूरे सनातनी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है ,अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अभी तक चढ़ावे में कितनी गड़बड़ी हुई इसका पूरा हिसाब भी सामने नहीं आया है और हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है|
उन्होंने यह भी दावा किया कि एक बड़े पद पर बैठे व्यक्ति पर पहले भी चंदे की नकली पर्चियां छपवाने का मामला सामने आ चुका है, हालांकि उन्होंने नाम लेने से से इनकार कर दिया ,उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद से न सिर्फ देश की छवि खराब हुई है, बल्कि इसका असर भारत में आने वाले विदेशी निवेश पर भी पड़ सकता है|
सके अलावा अखिलेश ने कोषाध्यक्ष का नाम भी सामने आने की बात कही और सवाल उठाया कि उनके खिलाफ अब तक क्या कदम उठाए गए हैं, उन्होंने यह भी दावा किया कि मंदिर परिसर से जुड़े किसी व्यक्ति ने करीब 980 बार फोन किया था और अगर वहां काम करने वाले सभी लोगों का कॉल रिकॉर्ड निकाला जाए तो ज्यादातर नंबर भाजपा से जुड़े लोग ही निकलेंगे|