ललिता गौतम हत्याकांड , मेरठ मे जमकर बवाल पुलिस का लाठीचार्ज SSP ने जमाए थप्पड़:अखिलेश-चंद्रशेखर ने खोला मोर्चा

मेरठ में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है. मई 2026 में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर दिया था. अब जुलाई में मामले को लेकर हुए प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में लिए गए रवि गौतम को थप्पड़ मारने के वायरल वीडियो और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के अलग-अलग दावों ने इस केस को फिर सुर्खियों में ला दिया है. एक ओर प्रदर्शनकारी मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि कुछ बाहरी और अराजक तत्व आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सवाल फिर वही है कि आखिर ललिता गौतम हत्याकांड में हुआ क्या था और यह मामला दोबारा क्यों उबाल पर है.

15 मई को परीक्षा देकर निकली थी ललिता…

पूरा मामला मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र का है, मई महीने में बीए की छात्रा ललिता गौतम परीक्षा देकर घर लौटी ही नहीं. देर शाम तक जब वह वापस नहीं पहुंची तो परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, उसी समय परिवार ने अंकुश नाम के एक युवक पर शक भी जताया था|