महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश के वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए : अखिलेश

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav File 1732089514609 1736127020265

इन दिनों यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है , त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है , वहीं इसको लेकर रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार से श्रद्धालुओं के वाहन टोल फ्री करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए टोल शुल्क माफ किया जाना चाहिए, ताकि यात्रा में बाधा और जाम की समस्या कम हो सके।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। सपा मुखिया ने एक्स पर पोस्ट करके ये मांग की। उन्होंने लिखा कि महाकुंभ के अवसर पर यूपी में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए। इससे यात्रा में बाधा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी।
सपा प्रमुख ने लिखा कि जब फिल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है, तो महाकुंभ के महापर्व पर वाहनों को टोल मुक्त क्यों नहीं किया जा सकता? बताते चलें कि 13 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी यानी शिवरात्रि तक चलेगा।

WhatsApp Image 2025 02 09 at 11.30.13 AM

सरकार से खुलकर पूछ रहे सवाल
सपा प्रमुख द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की बात करें तो दो तस्वीरों में अखिलेश यादव खुद भी नजर आ रहे हैं. वह बीच सड़क पर मौजूद कुछ लोगों से मिल रहे हैं और जबकि एक अन्य तस्वीर में बीच सड़क पर बैठक कर कुछ लोग भोजन कर रहे हैं. अगर बीते कुछ दिनों की बात करें तो अखिलेश यादव महाकुंभ के तमाम मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर काफी तल्ख नजर आ रहे हैं. उन्होंने तमाम मुद्दे उठाए हैं,
महाकुंभ में लगने वाली आग, भगदड़ की घटना, भगदड़ में हुई मौतें, मेले में एक-दूसरे से बिछड़े अपने, प्रयागराज में लग रहा जाम, पीपा पुल बंद करने समेत तमाम मुद्दों पर अखिलेश यादव खुलकर सरकार से सवाल कर रहे हैं. लेकिन अब उन्होंने टोल फ्री करने की मांग कर दी है. उन्होंने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा है कि अगर फिल्मों को टैक्स फ्री किया जा सकता है तो गाड़ियों को टोल फ्री क्यों नहीं किया जा सकता है |