रांची :बाबूलाल मरांडी की मांग – CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं..!

8e24ab7192412639ee6d8fa2fabb36e81786614822017957 original
9 / 100 SEO Score

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने गुरुवार (13 अगस्त) को राज्य सरकार से अपील की कि वह रांची में कांके रोड पर लगाए गए बैरिकेड्स हटा ले, जो भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के प्रस्तावित विरोध मार्च के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं, उन्होंने दावा किया कि बैरिकेड्स की वजह से आम लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही और आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो रही है.

छात्रों से सरकार इतनी भयभीत क्यों- बाबूलाल मरांडी !

बाबूलाल मरांडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, रांची में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों से सरकार इतनी भयभीत क्यों है? मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा के नाम पर मुख्य सड़कों और अत्यंत व्यस्त कांके रोड को अवरुद्ध कर पूरी राजधानी के जनजीवन को बंधक बना लिया गया है|

WhatsApp Image 2026 08 13 at 4.44.07 PM

सरकार जनता को परेशान करना बंद करे- बाबूलाल मरांडी !

उन्होंने आगे कहा, घंटों भीषण जाम में फंसी आम जनता, स्कूली बच्चे, और आवश्यक सेवाओं वाले वाहन इस संवेदनहीनता का खामियाजा भुगत रहे हैं, जब छात्रों का आंदोलन पूरी तरह से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण है, तो यह अनावश्यक शक्ति-प्रदर्शन किसके लिए ?

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘सरकार अविलंब अवरोधक हटाकर यातायात सामान्य करे और अपना अहंकार त्याग कर छात्रों से संवाद के माध्यम से समाधान निकाल, जनता को परेशान करना बंद करें|

छात्रों का विरोध प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी !

स्वतंत्रता दिवस और प्रदर्शनकारी छात्रों के संभावित विरोध मार्च के मद्देनजर रांची प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी रहा, प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया है|