अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल ! आकाश आनंद ने खुद बताया पूरी बात।

e088e96dd5e364c97ff3aea1a06dd6621786363662948487 original
8 / 100 SEO Score

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने सोमवार को हाथरस के सादाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर तीखे बयान दिए, आकाश आनंद ने अखिलेश यादव को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया और राहुल गांधी की संविधान वाली राजनीति पर सवाल उठाए|

आकाश आनंद ने मंच से कहा कि उनकी उम्र 30 साल है, जबकि अखिलेश यादव करीब 50 साल के हैं. उन्होंने कहा कि 50 साल के व्यक्ति को अंकल नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे, उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वाले नारे पर भी हमला बोला| उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव समय और राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से पीडीए की परिभाषा बदलते रहते हैं. आकाश आनंद ने सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था और दंगों को लेकर भी सवाल उठाए|

भाजपा सरकार पर भी साधा निशाना!!

आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला.,उन्होंने कहा कि एथेनॉल और पेट्रोल के नाम पर महंगाई बढ़ रही है. उन्होंने एक्सप्रेस-वे निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए और दावा किया कि मायावती सरकार के समय बेहतर काम हुए थे, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने काम से ज्यादा विज्ञापन पर ध्यान दिया है. आकाश आनंद ने बेरोजगारी, सरकारी पदों की रिक्तियों और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा|

सादाबाद सीट से बसपा प्रत्याशी का ऐलान!!

रैली के दौरान आकाश आनंद ने सादाबाद विधानसभा सीट से डॉ. अविन शर्मा को बसपा प्रत्याशी घोषित किया. इससे पहले पार्टी मऊ की मधुबन विधानसभा सीट से भी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है|  गौरतलब है कि आकाश आनंद लंबे समय बाद चुनावी मंच पर सक्रिय नजर आए हैं|इससे पहले 2024 में दिए गए एक बयान को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मायावती ने उन्हें कुछ समय के लिए जिम्मेदारियों से हटा दिया था. हालांकि बाद में उन्हें फिर से नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई|