औषधीय गुणों से भरपूर इस हरी चीज को खाएं, खुद-ब-खुद देखें शरीर पर क्या असर पड़ता है?

66c487ca53d4f amla 260828792 16x9 1
9 / 100 SEO Score

मामूली सी दिखने वाली ये हरी चीज कुछ और नहीं बल्कि आंवला है। आंवला को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक आंवला में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए आंवला खाने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

बूस्ट करे इम्यूनिटी

क्या आप कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह अक्सर बीमार पड़ते रहते हैं? अगर हां, तो आपको महज एक महीने तक हर रोज आंवला खाकर देखना चाहिए। विटामिन सी रिच आंवला आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आंवला को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

फाइबर रिच आंवला को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप आंवला खाना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला में पाए जाने वाले तत्व दिल की सेहत को मजबूत बनाकर हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए भी आंवला का सेवन किया जा सकता है।

सुधारे त्वचा-बालों की सेहत

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आंवला न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा आंवला आपकी हेयर हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकता है। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।