आज का राशिफल ,मिथुन-कर्क समेत 4 राशि वाले रहें अलर्ट !

aajkarashifal 2
63 / 100 SEO Score

 चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. साथ ही आज शीतला सप्तमी का पर्व भी मनाया जाएगा, जो स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रतीक है.

67d22c2fc8819 aries horoscope 182214757 16x9 3

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। काफी संघर्षों के बाद आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपकी संतान को नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है

67d22c80a1507 taurus horoscope in hindi 182306970 16x9 3

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

collage maker 26 dec 2022 01.11 pm sixteen nine 2

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर दिल से ज्यादा दिमाग की सुननी होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होने से खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है।

67d8198a59e53 cancer horoscope 174556251 16x9 3

कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

66c721eea2d52 5 horoscope leo singh 223301293 16x9 3

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों की कृपा आप कर बनी रहेगी। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आपको पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। आप किसी से धन उधार सोच समझकर लें।

images 3 2

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको कुछ पुराने लेने-देनो से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई सहयोगी आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

67d68f57acad6 libra horoscope 164401918 16x9 3

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी किसी नए प्रोजेक्ट पर काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

67d0de64dce78 scorpio horoscope 182746836 16x9 3


 वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह में कोई रुकावट आ सकती है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ नए विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

collage maker 26 dec 2022 12.28 pm sixteen nine 0 2

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी प्रॉपर्टी में धन लगा सकते हैं। आपको घर के बड़े सदस्यों की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

67d7748868317 makar rashi 021901325 16x9 3

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से मुलाकात होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप किसी से कोई भी लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करें। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है।

67d7735c5e099 kumbh rashi 022116196 16x9 3

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आप ऑफिस में अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें। किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम की आप खरीदारी कर सकते हैं। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें। आप किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान रहेंगे, इसके लिए आपको किसी वकील से सलाह लेनी पड़ सकती है।

66f41fb6f3523 meen 285547316 16x9 4

मीन राशि
आज का दिन व्यापार में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से खुशियां बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आपको ऑफिस में अक्समात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके मन में कुछ उथल-पुथल रहने से आपको कोई टेंशन तो रहेगी, लेकिन आप अपने कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

Also Read : सुनीता विलियम्स की मुस्कान देख खुशी से झूमा ये एक्टर!