आज का राशिफल12 अप्रैल,पूरे होंगे सभी रुके हुए काम !

aajkarashifal 2
70 / 100 SEO Score

राशिफल की मानें तो आज का दिन जहां कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा होगा वहीं कुछ जातक परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं।

आप सभी को परिवार सहित श्री हनुमान प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏

67d22c2fc8819 aries horoscope 182214757 16x9 9
आज का राशिफल12 अप्रैल,पूरे होंगे सभी रुके हुए काम !

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद पर विचार विमर्श होगा। नींद भरपूर आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

67d22c80a1507 taurus horoscope in hindi 182306970 16x9 9

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । मनोरंजन के साधन बनेंगे ।आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने से बचें बस। अनजान से व्यवहार न करें।

collage maker 26 dec 2022 01.11 pm sixteen nine 8

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप व्यस्त रह सकते हैं । आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।

67d8198a59e53 cancer horoscope 174556251 16x9 9

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा । भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।

66c721eea2d52 5 horoscope leo singh 223301293 16x9 9

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सामान्य रहेगा । साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

images 3 8

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के सितारे आपके पक्ष में हैं । आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

67d68f57acad6 libra horoscope 164401918 16x9 10

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

67d0de64dce78 scorpio horoscope 182746836 16x9 12

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बेहतर रहेगा। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

collage maker 26 dec 2022 12.28 pm sixteen nine 0 9

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

67d7748868317 makar rashi 021901325 16x9 9

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा । नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है।

67d7735c5e099 kumbh rashi 022116196 16x9 9

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा।

66f41fb6f3523 meen 285547316 16x9 10

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज मन उपलब्धि पाकर खुशी महसूस करेगा ।लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

Also Read :

सफल महाकुंभ आयोजन के बाद मेला अधिकारी विजय किरन आनंद का हुआ प्रमोशन !