दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले “आम आदमी पार्टी” को लगा बहुत बड़ा झटका

Kejriwal Atishi Delhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले “आम आदमी पार्टी” को बहुत बड़ा झटका लगा है. 8 विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस चुनाव में “आम आदमी पार्टी” ने इन सभी विधायकों का टिकट काट दिया था. इस्तीफा देने वाले विधायकों में त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, पालम सीट से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा और महरौली से नरेश यादव हैं |