संगीत और कला का अनोखा संगम: हार्मनी पार्क

WhatsApp Image 2025 02 03 at 2.59.15 PM

जिंदगी की भागदौड़ से ऊब चुके हैं, शहर का शोर आपको परेशान कर रहा है। आप आराम और सुकून की तलाश में हैं तो शहर का एक और पार्क आपका स्वागत करने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई ऐसे पार्क हैं, जिनकी चर्चा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर होती है. जैसे- जनेश्वर मिश्र पार्क, इसी पार्क के अंदर बना जुरासिक पार्क और अंबेडकर पार्क, जिसमें 124 हाथियों की मूर्तियां लगी हुई हैं. वहीं अब राजधानी लखनऊ में एक म्यूजिकल पार्क भी बनाया गया है. इस पार्क ने संगीत के सुरों से शहर को चार चांद लगा दिया है. लोग इस पार्क को देखने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. हालांकि अभी इसका औपचारिक उद्घाटन होना बाकी है।

यह सुल्तानपुर रोड स्थित सीजी सिटी में बना हार्मनी पार्क, जो संगीत और कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गया है। करीब 12.90 एकड़ में फैला यह पार्क वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित है। यहां 300 टन कबाड़ से बनी 34 अनूठी कलाकृतियां संगीत के अलग-अलग वाद्ययंत्र के रूप में नजर आती हैं। हर कलाकृति के पास न सिर्फ संबंधित राग और थाट की जानकारी दी गई है, बल्कि इन्हें बजाया भी जा सकता है।

12.90 एकड़ क्षेत्र में फैला है ये पार्क
यह अनोखा म्यूजिकल पार्क 12.90 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है. इसके निर्माण पर लगभग 1,170 लाख रुपए की लागत आई है. वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित इस पार्क में वेस्ट मैटीरियल से बनी 34 आकर्षक मूर्तियां शामिल हैं, जो विभिन्न वाद्ययंत्रों के आकार में डिजाइन की गई हैं. इन मूर्तियों को अनेक प्रकार के वाद्य यंत्रों के रूप के साथ बनाया गया है।

कब तक खुला रहेगा ये पार्क?
इस पार्क में लोग सुबह 10 से शाम सात बजे तक घूम सकते हैं. फिलहाल म्यूजिकल पार्क का औपचारिक उद्घाटन बाकी है, लेकिन एलडीए ने दर्शकों के लिए इसके द्वार पहले ही खोल दिए हैं. बीते रविवार छुट्टी के दिन पार्क में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे और यहां का आनंद उठाया ।

19efd0 c304aed5b3c645a3a32cee94503f1eebmv2