बेटे की ओटीटी लॉन्चिंग पर भावुक हुए शाहरुख खान

20250205033114 Srk

शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘The BADS of Bollywood’ का टीजर लॉन्च किया। इस मौके पर शाहरुख ने अपने फैन्स से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे बता दें कि आर्यन खान ओटीटी पर डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया गया है और इसे डायरेक्ट करने के साथ-साथ आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर लिखा है. यह जल्द सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ,

बेटे आर्यन खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद शाहरुख ने अपनी पिछली फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग करते वक्त पटकथा में न होते हुए भी एक संवाद अपनी तरफ से जोड़ा था, “बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर।” कुछ-कुछ वैसा ही अंदाज शाहरुख का नेटफ्लिक्स के इस कार्यक्रम में भी दिखा। इस कार्यक्रम में ओटीटी ने साल 2025 के अपने सारे कार्यक्रमों की झलकियां पेश कीं। आर्यन खान और उनके पिता शाहरुख कार्यक्रम के सबसे आखिर में आए। शाहरुख की पत्नी गौरी और बेटी सुहाना खान भी इस मौके पर खास तौर से मौजूद रहीं। सुहाना भी नेटफ्लिक्स की ही फिल्म ‘आर्चीज’ से बतौर अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ शाहरुख खान के साथ ही बन रही है।सीरीज में कहानी भी मुंबई में बाहर से आए एक युवा की है, जो अपने दोस्तों के साथ फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है। इस मौके पर शाहरुख ने भावुक होते हुए कहा, “जितना प्यार लोगों ने मुझे दिया है, अगर उसका 50 फीसदी भी मेरे बच्चों को वे दे सके तो उनके लिए काफी होगा।”

3077 aryan khannn

मेरे जोक्स पर लोग बुरा मान जाते हैं- शाहरुख खान
शाहरुख खान ने कहा, ‘मैं बस अपने सभी सहकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस सीरीज में भाग लिया. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया हैं. मैंने इस सीरीज के कुछ एपिसोड देखे हैं. यह बेहद मजेदार है. मुझे मजेदार चीज़ें पसंद हैं. मेरे जोक्स पर लोग बुरा मान जाते हैं. तकलीफ हो जाती है. मैंने जोक्स करना छोड़ दिया. मैंने ये विरासत अपने बेटे को दे दिया. मैंने कहा जा बेटा, बाप का नाम रोशन कर’.