“प्रगनानंदा की शानदार जीत: चेस में भारत का नया अध्याय”

Pragg and mother PTI 2025 02 42623b3f35a72ce697b9364aba5b9acf

नीदरलैंड्स में टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले आर प्रज्ञाननंदा का मंगलवार को चेन्नई में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 19 वर्षीय खिलाड़ी ने विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर यह खिताब जीता।.

नीदरलैंड्स में टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले आर प्रज्ञाननंदा का मंगलवार को स्वदेश लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तमिलनाडु सरकार और राष्ट्रीय महासंघ के अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों प्रशंसक हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। चेन्नई के 19 वर्षीय खिलाड़ी प्रज्ञाननंदा ने रविवार को मौजूदा विश्व चैंपियन और हमवतन डी गुकेश को हराकर पहली बार यह टूर्नामेंट जीता। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि यह टूर्नामेंट जीतने में सफल रहा। यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि टाईब्रेकर भारत, तमिलनाडु के दो खिलाड़ियों के बीच खेला गया। हम दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रज्ञाननंदा और गुकेश दोनों अपने 13वें दौर के मुकाबले में हारने के बाद 8.5 अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। इसके बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें प्रज्ञाननंदा ने 2-1 से जीत हासिल की।

Tata Steel 2025 Masters title R Praggnanandhaa

विश्वनाथन आनंद के बाद प्रज्ञाननंदा यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले आनंद 2003, 2004 और 2006 में इस टूर्नामेंट में विजेता रहे थे। तब इसे कोरस शतरंज टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता था।