फिल्म की री-रिलीज के पहले मावरा होकेन ने अपनी शादी की खबर से चौंकाया

mawra hocane sanam teri kasam actress

सनम तेरी कसम का पहला भाग हिट होने के बाद 7 फरवरी को ये फिल्म फिर से रिलीज होने वाली है, लेकिन इसी बीच 5 तारीख बुधवार को फिल्म की हीरोइन ‘सरू’ उर्फ मावरा होकेन ने पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी से शादी रचा ली है। मावरा होकेन ने अपने ब्राइडल लुक को खूबसूरत पारंपरिक आभूषणों से और भी खूबसूरत बनाया। वहीं, अमीर ने अपने खास दिन के लिए काले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर शादी की अचानक दी खबर से इंटरनेट पर भले ही सनसनी फैला दी हो लेकिन लोगों का प्यार भी खूब बटोरा है। इस उथल-पुथल के बीच , मैंने तुम्हें पा लिया। बिस्मिल्लाह 5.2.25 #मावराअमीरहोगई,” मावरा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा। मावरा होकेन और अमीर गिलानी ने इससे पहले सबात और नीम जैसे टेलीविजन नाटकों में साथ काम किया है, जहाँ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया था। जैसे ही होकेन ने तस्वीरें शेयर कीं, उनके इंडस्ट्री के दोस्तों और प्रशंसकों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।

476345993 18488392732007064 2395484781927169327 n