दिल्ली और मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत के बाद रायबरेली बीजेपी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल

WhatsApp Image 2025 02 08 at 2.56.25 PM

नरेंद्र त्रिपाठी

रायबरेली दिल्ली और मिल्कीपुर में भाजपा को मिली बम्पर जीत को लेकर रायबरेली में भजपाइयों ने जमकर जश्न मानया है। इस मौके पर यहाँ भाजपा के नवीन कार्यालय अटल भवन पर जुटे भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर ढोल नगाड़े बजाये। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि दिल्ली में मोदी और राष्ट्रवाद की जीत है। भाजपाइयों का कहना है कि पिछले दस साल से दिल्ली की जनता ठगा महसूस कर रही थी। जनता ने इस बार अपने मतों के ज़रिये एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाई है।