AAP की हार के बाद आतिशी ने दिया सीएम पद से इस्तीफा

66e93c98d78f6 why did atishi marlena singh say as soon as her name was announced for the new cm of delhi this is a 17235162 16x9 1

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने आज उपराज्यपाल वीके से मुलाकात पर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज उपराज्यपाल वीके से मुलाकात पर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आतिशी द्वारा त्याग पत्र दिए जाने पर एलजी ने दिल्ली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

FBLqZ Screenshot 2025 02 09 121621

अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने पिछले साल 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, उनका कार्यकाल महज साढ़े चार महीने का ही रहा। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। उनसे पहले भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज और 15 साल तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

दरअसल , शनिवार को आए 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के नतीजों में भाजपा ने 48 सीट पर जीत दर्ज की हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटें ही मिली हैं, जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता नहीं खोल सकी।

दिल्ली में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बीच अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के अलावा तीन मंत्रियों गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत के साथ पार्टी की कुछ हद तक साख कायम रखी।कालकाजी विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरीं ‘आप’ की प्रमुख रणनीतिकार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया।