Swiggy की एक गड़बड़ी और यूजर को मिला 5 लाख तक का फ्री कैश!

Swiggy Instamart delivery fee hike business news 1733374404931 1739090819350

आप किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 200 रुपये का सामान ऑर्डर करें और आपको 5 लाख के कैश का इनाम मिल जाए तो आप क्या करेंगे. आपको लग रहा होगा कि ये कैसे संभव है. लेकिन, सोशल मीडिया पर इन दिनों स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) से जुड़ी ऐसी ही हैरान करने वाली एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. रेडिट पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि कई यूजर्स को स्विगी इंस्टामार्ट पर 4,000 रुपये से लेकर 5,00,000 रुपये तक की भारी छूट मिली. इस छूट का इस्तेमाल कर लोगों ने बड़े-बड़े ऑर्डर दिए, जो बिना किसी परेशानी के डिलीवर भी हो गए.

insta mart
स्विगी इंस्टामार्ट” होमपेज का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ

इस खबर के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स को लगा कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है, जबकि कुछ ने इसे एक स्मार्ट मार्केटिंग स्ट्रेटजी बताया. कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि स्विगी ने उनसे संपर्क कर ऑर्डर वापस करने का अनुरोध किया है.

स्विगी ने क्या कहा

अब तक स्विगी की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यह स्पष्ट नहीं है कि यह सच में कोई तकनीकी गड़बड़ी थी या कोई प्रमोशनल ऑफर. हालांकि, अगर यह वास्तव में कोई गलती थी, तो इससे कंपनी को भारी नुकसान हो सकता है.