मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर भीषण हादसा, बोलेरो और बस की टक्कर में 10 की मौत

20250215 082448

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर भीषण सड़क हादसे की ख़बर सामने आ रही है। जहां एक बोलेरो और बस की भिड़ंत हो गई. जिससे मौके पर 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए. हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए ,पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम में स्नान करने आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ. शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है. आगे की प्रक्रिया अभी जारी है.घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

road accident in prayagraj mirzapur highway 1739591581312 16 9

CM योगी ने घटना पर जताया दुख
सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है और हादसे पर दुख जताया है। CMO ने अपने X पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।