नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़: प्रयागराज जाने वालों की अचानक भीड़ बढ़ने से हुआ हादसा

railway station 1739674741552 1739674741852

महाकुंभ के लिए जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के कारण प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई, जिससे यह हादसा हुआ

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में शनिवार रात आम दिनों की तरह ही यात्री अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे. किसी को अपने घर जाना था, तो कोई महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आया था. यात्रियों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी थी और हर कोई प्लेटफॉर्म पर बस अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था. हालांकि रात 9:30 बजे अचानक से यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते कुछ ही देर में भगदड़ मच गई. हर जगह से चीखने की आवाजे आने लगी, हर कोई बस अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था. अफरातफरी का माहौल कई देर तक बना रहा. रात 10 बजे हुई इस भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए. जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल को दिल्ली अलग-अलग अस्पातलों में भर्ती कराया गया है ,रेलवे ने इस भगदड़ में जान गंवाने और गंभीर रूप से घायलों और मामूली रूप से घायलों के लिए मुआवजे राशि का ऐलान किया है।

16022025070346 0 4a4c798e 1d40 4a9a af45 797b06544531 2025070346

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए इस भगदड़ को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएँ उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। पूरी टीम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

पीएम मोदी ने भी इस भगदड़ पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूँ। मेरी संवेदनाएँ उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएँ। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।