वृंदावन में 10 दिन बाद फिर शुरू हुई प्रेमानंद महाराज की यात्रा

prema

मथुरा के वृंदावन के प्रमुख संत प्रेमानंद जी महाराज ने मंगलवार को 10 दिन बाद अपनी पदयात्रा निकाली , पदयात्रा रात्रि 2 बजे शुरू हुई, जिसमें महाराज जी के हजारों भक्तों ने दर्शन किए ,

दरअसल प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन में पिछले 40 साल से निवास कर रहे हैं और 5 साल से वह रात्रि में अपने निवास स्थान श्री कृष्णा शरणम से राधा कुंज के लिए जाते हैं. जिसका रास्ता 2 किलोमीटर लंबा है. इसी रास्ते में एक एनआरआई ग्रीन सोसाइटी पड़ती है. इस सोसाइटी के लोगों द्वारा महाराज जी की यात्रा का विरोध किया गया था. सोसाइटी के लोगों का कहना था कि महाराज जी के शिष्य यहां आकर आतिशबाजी करते हैं और बहुत तेज साउंड बजाते हैं. जिसके चलते महाराज जी की यात्रा 6 फरवरी के बाद से स्थगित कर दी गई थी , लेकिन कुछ ही दिन पहले अपने उस कृत्य पर NRI सोसाइटी के अध्यक्ष ने प्रेमानंद महाराज जी से क्षमा मांगी थी और यात्रा को पुनः आरंभ करने का निवेदन किया था।

premanand maharaj padyatra