प्रशांत किशोर का वादा– 60 पार वालों को हर महीने ₹2000 पेंशन !

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के बेगूसराय में बड़ा ऐलान किया है। पीके ने कहा, ‘अगर सरकार बनेगी तो 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 2 हजार रुपए पेंशन देंगे।’

जन सुराज पदयात्रा से सुर्खियों में आए चुनावी रणनीतिकार और नेता प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में बड़ा दांव खेलते हुए एक सामाजिक घोषणा की है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो राज्य में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को हर महीने ₹2000 की पेंशन दी जाएगी। इस घोषणा के साथ प्रशांत किशोर ने बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा है।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार के बुजुर्गों ने इस राज्य को अपने खून-पसीने से सींचा है। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनके बुढ़ापे को सम्मानजनक बनाया जाए। सरकार बनने के बाद हर 60 साल से ऊपर के व्यक्ति को ₹2000 महीना पेंशन दी जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जी सकें।”

प्रशांत किशोर का वादा– 60 पार वालों को हर महीने ₹2000 पेंशन !
प्रशांत किशोर का वादा– 60 पार वालों को हर महीने ₹2000 पेंशन !

प्रशांत किशोर की यह घोषणा न केवल सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, बल्कि इसका राजनीतिक प्रभाव भी गहरा हो सकता है। बिहार में बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाता हैं, और उनकी चिंता को केंद्र में लाकर PK ने सत्ताधारी दलों को सीधी चुनौती दी है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना पूरी तरह पारदर्शी होगी और इसे लागू करने के लिए राज्य की वित्तीय स्थिति का संतुलन बनाए रखते हुए कार्य किया जाएगा। उन्होंने अपने अनुभव और डेटा आधारित काम करने के तौर-तरीकों पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस योजना को ज़मीन पर उतारना उनके लिए कोई मुश्किल काम नहीं है।

प्रशांत किशोर की इस घोषणा को बिहार चुनाव से पहले एक मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है, जो उन्हें सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों में बड़ी लोकप्रियता दिला सकता है। अब देखना यह है कि बाकी दल इस घोषणा का क्या जवाब देते हैं और जनता इस वादे को कितनी गंभीरता से लेती है।

सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे पीके 

सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे पीके 
सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे पीके 

इससे पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपनी पार्टी के चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। बिहार के खगड़िया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने ये ऐलान किया।

उन्होंने कहा, ‘हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिसको जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, वह लड़े। कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है, इससे जनता को कोई लेना-देना नहीं है।’

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान और दूसरे नेताओं पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, ‘उन्हें यह बताना चाहिए कि बिहार में बच्चों की शिक्षा कैसे होगी, बिहार से पलायन कैसे रुकेगा और बिहार में भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा? उन्होंने कहा कि जनता ने NDA और UPA दोनों के शासन को देख लिया है।’ गौरतलब है कि बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

पीके ने रोजगार को लेकर किया वादा

प्रशांत किशोर ने बेगुसराय में जनता को संबोधित करते हुए सबसे पहले रोजगार को लेकर वादा किया. उन्होंने कहा, इस बार दीवाली, छठ में घर आओगे तो 10-12 हजार के रोजी-रोजगार मजदूरी के लिए अब आपको बिहार, बेगुसराय छोड़कर दूसरे प्रदेश में नहीं जाना पड़ेगा. यह प्रशांत किशोर का वादा है.

पेंशन पर नीतीश सरकार पर हमला

पीके ने दूसरा संकल्प लेते हुए कहा, छठ त्योहार मनाने के एक महीने के बाद जिसकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. इस समय नीतीश कुमार पेंशन के नाम पर उसको 400 रुपये दे रहे हैं. पीके ने 400 रुपये को भीख बताया. उन्होंने कहा अगर भिखारी सड़क पर बैठ जाए उसको भी 400 रुपये से ज्यादा महीने में मिलेगा. महंगाई के जमाने में 400 रुपये भीख दे रहे हैं. पीके ने लोगों से वादा करते हुए कहा, छठ के बाद जब जनता का राज बनेगा तो दिसंबर 2025 से 60 बरस से ज्यादा के हर महिला-पुरुष को 400 रुपये नहीं बल्कि 2 हजार रुपये महीना पेंशन की व्यवस्था की जाएगी.

शिक्षा को लेकर संकल्प

जन सुराज पार्टी के संस्थापक पीके ने शिक्षा को लेकर भी लोगों से वादा किया. उन्होंने कहा, दिसंबर से जिसका बच्चा 15 साल से कम उम्र का है. हर गरीब को यह व्यवस्था होगी कि आप अपने बच्चे को प्राइवेट अंग्रेजी स्कूल में भेजिए. स्कूल की फीस सरकार की तरफ से भरी जाएगी ताकि गरीब से गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ सके.

साथ ही पीके ने बाकी दलों पर सीधा हमला किया. उन्होंने कहा, 5 किलो अनाज चाहिए या फिर रोजगार चाहिए. पढ़ाई चाहिए कि जात का नेता चाहिए. लालू, नीतीश ,मोदी का राज चाहिए कि जनता का राज चाहिए.

Also Read :

आरा से हुंकार! चिराग पासवान बोले- लड़ूंगा बिहार की सभी 243 सीटों पर !