DGP राजीव कृष्ण कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे हैं। ADG एलओ अमिताभ यश और IG एलओ एलआर कुमार भी लगातार मॉनिटरिंग में हैं। पूरे प्रदेश से फीडबैक लिया जा रहा है और जिलों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस बल को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं। हर स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश हैं।
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी के दिल्ली आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक चल रही है। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, सुप्रिया सुले, अखिलेश यादव और जयराम रमेश समेत विपक्ष के कई बड़े नेता पहुंचे हैं।