“प्रेमानंद महाराज अस्वस्थ,भक्तों की रात्रिकालीन आस्था यात्रा पर विराम” !

swami premananad maharaj health detried V jpg 442x260 4g
73 / 100 SEO Score

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबियत के चलते रात्रिकालीन पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। तीन दिनों से अस्वस्थता के कारण संत पदयात्रा पर नहीं निकल पा रहे हैं। बुधवार रात भी जब संत दर्शन देने नहीं निकले तो श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। 

प्रेमानंद महाराज का रात्रिकालीन पदयात्रा कार्यक्रम रात 2 बजे होता है। प्रेमानंद महाराज को देखने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। किंतु इस बार मंगलवार की रात जब संत प्रेमानंद महाराज अपनी नियमित यात्रा पर नहीं निकले तो वहां मौजूद भक्तों में मायूसी छा गई।

"प्रेमानंद महाराज अस्वस्थ,भक्तों की रात्रिकालीन आस्था यात्रा पर विराम" !
“प्रेमानंद महाराज अस्वस्थ,भक्तों की रात्रिकालीन आस्था यात्रा पर विराम” !

दो दिनों तक नहीं मिला पदयात्रा दर्शन

मंगलवार रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर जमा थे। भक्तों ने मार्ग को रंगोली से सजाया था और भजन-कीर्तन करते हुए संत के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। देर रात तक इंतजार करने के बाद भी जब प्रेमानंद महाराज बाहर नहीं आए तो लोगों की चिंता बढ़ गई। कुछ समय बाद केली कुंज आश्रम के एक सेवादार ने माइक पर आकर संत के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना दी और भक्तों से क्षमा याचना की। सूचना के मिलते ही कई भक्तों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

प्रेमानंद महाराज की अनुपस्थिति लगातार दूसरी रात देखने को मिली। सोमवार रात को भी वे अपने तय समय पर बाहर नहीं आए थे। अब भक्तों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि उनकी तबीयत को लेकर कितनी गंभीरता है और आगे पदयात्रा कब फिर से शुरू होगी। हर दिन की तरह मंगलवार को भी मथुरा-वृंदावन की सड़कों पर श्रद्धालु जुटे थे लेकिन जब महाराज जी के दर्शन नहीं हुए तो वहां मायूसी का माहौल छा गया।

झलक पाने को लोग घंटों करते हैं इंतजार

झलक पाने को लोग घंटों करते हैं इंतजार
झलक पाने को लोग घंटों करते हैं इंतजार

गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज देशभर में अपने प्रवचनों और आध्यात्मिक शिक्षाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी एक झलक पाने को लोग घंटों इंतजार करते हैं। ऐसे में उनकी तबीयत खराब होने की खबर ने न केवल मथुरा-वृंदावन बल्कि देशभर में फैले उनके अनुयायियों को चिंतित कर दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वे कब स्वस्थ होकर पुनः पदयात्रा पर लौटेंगे।

भक्तों को देख कुछ दूर पैदल चले संत प्रेमानंद

भक्तों को देख कुछ दूर पैदल चले संत प्रेमानंद
भक्तों को देख कुछ दूर पैदल चले संत प्रेमानंद

गुरुवार सुबह पांच बजे संत प्रेमानंद कार में बैठ श्रीराधा केलिकुंज के लिए निकले तो उससे पहले ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए सड़क पर थी। इसे देखते ही संत प्रेमानंद कार से उतरकर भक्तों का अभिवादन करते हुए कुछ दूर पैदल ही चलकर आश्रम पहुंचे। उन्हें देख श्रद्धालुओं की आंखों से खुशी के आंसू बह चले।

अब आज की पदयात्रा पर नजरें


भक्तों की उम्मीदें अब बुधवार रात पर टिकी हैं. हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या तीसरे दिन महाराज जी के दर्शन होंगे या फिर उनकी तबीयत को ध्यान में रखते हुए पदयात्रा स्थगित ही रहेगी. अब सभी की नजरें प्रेमानंद महाराज की स्थिति पर टिकी हैं. फिलहाल बुधवार की पदयात्रा को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है

Also Read :

कामदा एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय ,भगवान विष्णु पूरी करेंगे हर मनोकामना !